19/03/2026 भारतीय नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें
विक्रम संवत 2083 के प्रारंभ का प्रतीक हिंदू नववर्ष 2026, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर गुरुवार, 19 मार्च 2026को मनाया जाएगा । इस वर्ष, जिसे 'रौद्र' संवत्सर के रूप में जाना जाता है, 12 महीनों के बजाय 13 महीने तक चलेगा, क्योंकि 17 मई से 15 जून 2026 तक एक अतिरिक्त 'अधिक मास' (ज्येष्ठ माह) शामिल है।